Bhartiya Shiksha Vyavastha : Vikas evam Chunautiyan

← Back to Publications

Bhartiya Shiksha Vyavastha : Vikas evam Chunautiyan

by Dr. Hemendra Kumar Singh

Education

₹300

✔ कोई advance payment नहीं — फ़ोन पर confirm 🚚 0–3 दिन में dispatch 🔁 गलत/क्षतिग्रस्त पुस्तक पर replacement 📞 Toll-free 1800-571-4068
ISBN 9789395430418
Language Hindi
Publication Year 2024
Edition 1
Pages 248
Binding Paper Back
Publisher VPMANDIR

About this book

लेखक का जन्म उत्तर प्रदेश में वाराणसी से सटे नगर मीरजापुर के ग्राम वजहाँ, पोस्ट कछवां, वर्ष 1974 को एक साधारण कृषक परिवार में हुआ। इनकी आरम्भिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय तथा सेकेण्डरी स्तर की शिक्षा वाराणसी के ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थान क्वीन्स कॉलेज से हुई। दादा स्वर्गीय शिवपूजन सिंह एवं दादी नगीना देवी तथा माता श्रीमती इंद्रावती देवी। पिता डॉ. इन्द्र बहादुर सिंह जो महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा करते हुए वर्ष 2013 में एसोसिएट प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत हुए। लेखक ने एम०ए० (शिक्षाशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी), बी०एड्०, एम०एड्०, एम०फिल०, पी-एच०डी० (शिक्षाशास्त्र) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से सम्बद्ध नैक बी-ग्रेड प्राप्त जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 18 वर्ष शिक्षाशास्त्र विभाग में शिक्षण कार्य करते हुए अपनी अकादमिक सेवाएं प्रदान कीं। लेखक का वर्ष 2022 में लखनऊ विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयन के उपरान्त 35 राष्ट्रीय एवं 16 अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्रों के प्रकाशन के साथ ही सम्पादित पुस्तकों में 10 अध्याय और 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। लेखक द्वारा अब तक 100 राष्ट्रीय एवं 5 अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभाग किया गया है। 10 संगोष्ठियों एवं 6 कार्यशालाओं में रिसोर्स पर्सन, की-नोट स्पीकर तथा चेयर पर्सन एवं को-चेयर पर्सन के रूप में अकादमिक योगदान दिया है, यूजीसी एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज तथा एमएमटीटीसी द्वारा ओरिएंटेशन तथा रिफ्रेशर कोर्स में रिसोर्स पर्सन के रूप में 4 संस्थानों में व्याख्यान दिये हैं। वर्ष २०२२ से सहायक कुलानुशासक के प्रशासनिक दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन होने के साथ ही वर्ष 2023 से विश्वविद्यालय की परीक्षा में बी०ए०, एम०एड्० के मूल्यांकन में सहायक अधीक्षक के कार्य का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (LUTA) शिक्षा संकाय प्रतिनिधि (Faculty Representative) के रूप में वर्ष 2023-25 से संकाय प्रतिनिधि के उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट (R&D) से वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 में प्राप्त माइनर अकादमिक प्रोजेक्ट्स पर आप वर्तमान में अनुसंधानरत हैं। एनआईओएस, नई दिल्ली से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के निरीक्षण-मण्डल में अध्यक्ष तथा सदस्य की भूमिका का निर्वहन, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, शिक्षा संकाय में वर्ष 2022-25 तक अध्ययन परिषद् (BOS) के सदस्य के रूप में उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। लेखक के निर्देशन में पी-एच०डी० के 6 रिसर्च स्कॉलर शोध कार्य कर रहे हैं एवं एम०एड्०/एम०ए० के 20 शोधार्थियों ने लघु-शोध प्रबंध (Desertation) का कार्य पूर्ण कर लिया है। वर्ष 2023 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमाण्डू, नेपाल द्वारा 'शिक्षा भूषण सम्मान' तथा वर्ष 2024 में 'उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया है। लेखक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG) तथा राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद (NEYP)-2025 के को-ऑर्डिनेटर (ENO) के उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहें है। वर्तमान में लेखक नैक A++ ग्रेड प्राप्त लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ (उ०प्र०), शिक्षा संकाय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

🟢